[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय Begusarai News : गैस पाइपलाइन के गड्ढे में गिरने से बुलेट सवार युवक की मौत

Begusarai News : गैस पाइपलाइन के गड्ढे में गिरने से बुलेट सवार युवक की मौत

0
Begusarai News : गैस पाइपलाइन के गड्ढे में गिरने से बुलेट सवार युवक की मौत

चेरियाबरियारपुर. थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत बसौना घाट पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ. सोमवार की अहले सुबह बुलेट सवार युवक असंतुलित होकर पाइपलाइन जोड़ने के लिए खोदे गये गड्ढे में गिर गया. हादसे में युवक के सिर व पैर में गंभीर चोटें आयीं, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान श्रीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 चेरिया बरियारपुर गांव निवासी चंद्रमौली सिंह के 26 वर्षीय पुत्र दीपराज कुमार के रूप में हुई है. इस दुर्घटना में सौरभ कुमार पिता संजीव कुमार पासवान, वार्ड संख्या 06 चेरिया बरियारपुर तथा एक अज्ञात किशोर के घायल होने की भी सूचना है. दोनों घायलों का इलाज जारी बताया जा रहा है. बुलेट पर कुल कितने लोग सवार थे, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में मृतक के परिजन पहुंचे, जहां कोहराम मच गया. मृतक के पिता चंद्रमौली सिंह ने इस सड़क दुर्घटना को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जतायी है. उन्होंने बताया कि वे रात में बेगूसराय में थे और सुबह फोन के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे. इधर, थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने बताया कि पुलिस मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक पूर्व में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता पर गोली चलाने के मामले में आरोपित रहा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel