[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय मजदूर के बेटे ने 70वीं BPSC में लहराया बेगूसराय का परचम, ननिहाल में रहकर की तैयारी, बने आपूर्ति निरीक्षक

मजदूर के बेटे ने 70वीं BPSC में लहराया बेगूसराय का परचम, ननिहाल में रहकर की तैयारी, बने आपूर्ति निरीक्षक

0
मजदूर के बेटे ने 70वीं BPSC में लहराया बेगूसराय का परचम, ननिहाल में रहकर की तैयारी, बने आपूर्ति निरीक्षक
बीपीएससी में चयनित विशाल कुमार की फाइल फोटो

बेगूसराय से एस.एम बेग की रिपोर्ट
BPSC 70th Result : नावकोठी प्रखंड के डफरपुर पंचायत अंतर्गत छतौना गांव के लाल विशाल कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आपूर्ति निरीक्षक (Supply Inspector) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से पूरे गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है.

ननिहाल में रहकर की तैयारी, चौथे प्रयास में मिली सफलता

छतौना वार्ड संख्या-15 निवासी माखन महतो के पुत्र विशाल कुमार ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी और टेस्ट सीरीज के सहारे यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने अपनी पढ़ाई का अधिकांश समय खोदावंदपुर प्रखंड के बजही गांव स्थित अपने ननिहाल में बिताया. विशाल, बजही निवासी राधा महतो के नाती हैं. उनके नाना रेलवे में फीटर पद पर कार्यरत थे.

Whatsapp Image 2026 06 22 At 4.54.48 Pm
मजदूर के बेटे ने 70वीं bpsc में लहराया बेगूसराय का परचम, ननिहाल में रहकर की तैयारी, बने आपूर्ति निरीक्षक 4

मजदूर पिता और गृहिणी मां के बेटे ने किया कमाल

विशाल के पिता माखन महतो मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया. विशाल ने बताया कि चौथे प्रयास में 1830वीं रैंक हासिल कर उनका चयन आपूर्ति निरीक्षक पद के लिए हुआ है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, नाना-नानी और दोस्तों को दिया.

शैक्षणिक सफर रहा प्रेरणादायक

विशाल ने वर्ष 2012 में बीएस हाई स्कूल महथी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद मंसूरचक स्थित एनएन सिंह प्लस टू विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने बताया कि आंसर राइटिंग प्रैक्टिस, टेस्ट सीरीज और कोचिंग संस्थान के नोट्स ने उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

गांव में जश्न, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

विशाल की सफलता पर डफरपुर पंचायत की मुखिया सुनैना देवी, उपमुखिया राजकुमार सिंह और सरपंच शांति देवी ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर रतीश मिश्रा, दिलीप महतो, प्रिंस कुमार, मुकुंद कुमार और सुधीर सिंह समेत कई लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई.

Whatsapp Image 2026 06 22 At 4.54.49 Pm
मजदूर के बेटे ने 70वीं bpsc में लहराया बेगूसराय का परचम, ननिहाल में रहकर की तैयारी, बने आपूर्ति निरीक्षक 5

लोगों ने कहा कि विशाल ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने कहा कि विशाल पंचायत और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. जल्द ही उनके सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

Previous article चनपटिया के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर विधायक ने विधानसभा समिति में उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
Next article 100 दिनों के बाद मारगोमुंडा के मनरेगा कर्मियों की हड़ताल खत्म, चेहरे पर मुस्कान लिए काम पर लौटे
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel