[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय में 15 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, शातिर गिरफ्तार

बेगूसराय में 15 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, शातिर गिरफ्तार

0
बेगूसराय में 15 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, शातिर गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक की तस्वीर

Bihar Cyber Crime🙁विकाश मिश्रा) बेगूसराय साइबर पुलिस को देशव्यापी ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके बैंक खाते का इस्तेमाल करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड में किया जा रहा था.

जांच में सामने आया है कि आरोपी के खाते से अब तक 15 करोड़ 25 लाख 35 हजार 307 रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ है.साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि आरोपी का बैंक खाता म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था.

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) 205 शिकायतें दर्ज

इस खाते के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर देश के अलग-अलग राज्यों से 205 शिकायतें दर्ज हैं. शिकायतों में ऑनलाइन फ्रॉड,फर्जी निवेश,डिजिटल पेमेंट ठगी और अन्य वित्तीय अपराध शामिल हैं.

आरोपी की पहचान पर पुलिस ने क्या बताया?

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी फुलवरिया वार्ड संख्या-2 निवासी सुरेश महतो के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार,साइबर सेल और जिला पुलिस की संयुक्त टीम पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी.

उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.इस मामले में बेगूसराय साइबर थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ठगी की रकम कहां-कहां भेजी गई.

Also Read: शेखपुरा लोदीपुर कस्तूरबा विद्यालय की 25 छात्राएं बेहोस, सदर अस्पताल मे हुई भर्ती

Previous article मादुरो का राजदार अमेरिका में देगा गवाही! वेनेजुएला ने एलेक्स साब को किया डिपोर्ट 
Next article 20 मई को अररिया में बंद रहेंगी दवा दुकानें, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel