[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय तेज धूप और उमस से बेहाल बेगूसराय, बादलों की आवाजाही के बावजूद नहीं मिली गर्मी से राहत, आज कैसा रहेगा मौसम?

तेज धूप और उमस से बेहाल बेगूसराय, बादलों की आवाजाही के बावजूद नहीं मिली गर्मी से राहत, आज कैसा रहेगा मौसम?

0
तेज धूप और उमस से बेहाल बेगूसराय, बादलों की आवाजाही के बावजूद नहीं मिली गर्मी से राहत, आज कैसा रहेगा मौसम?
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Weather Update : जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. हवा में नमी अधिक होने के कारण तापमान सामान्य रहने के बावजूद गर्मी का एहसास अधिक हो रहा है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, गर्मी के बीच हो सकती है हल्की बारिश

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की 45 से 55 प्रतिशत तक संभावना जताई गई है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस बनी रह सकती है. ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. यदि बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि उमस का असर पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल कम है. अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही बदला-बदला मिजाज बने रहने के संकेत हैं.

Also Read : 90 भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों ने बढ़ाई चिंता, बच्चों की पढ़ाई और सुविधाएं प्रभावित, किराये के कमरों में चल रहे केंद्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel