[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय मलमास समाप्त होते ही सिमरिया गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फोरलेन पर लगा जाम

मलमास समाप्त होते ही सिमरिया गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फोरलेन पर लगा जाम

0
मलमास समाप्त होते ही सिमरिया गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फोरलेन पर लगा जाम
फोरलेन पर जाम में फंसे वाहन

बेगूसराय से बिपिन राज की रिपोर्ट
Begusarai News : तीर्थनगरी सिमरिया गंगा घाट पर मलमास समाप्त होते ही गंगा स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मिथिलांचल इलाके में सुप्रसिद्धऐतिहासिक तीर्थस्थली सिमरिया घाट में गंगा स्नान करने को लेकर सोमवार की शाम से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया था. मिथिलांचल इलाके से आने वाली सभी रेल गाड़ियां गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से खचाखच भरी हुई थी. वहीं सड़क मार्ग से भी लोग अपने निजी वाहन व बस,टेम्पू से सिमरिया गंगा धाम पहुंच रहे थे. जिसके कारण कल से ही सिमरिया-जीरोमाइल फोरलेन पर रह रहकर जाम लगता रहा. वहीं मंगलवार को सुबह से ही एक बार फिर से जाम का संकट गहरा गया.

गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालु जाम में हुए परेशान

धूप,गर्मी व उमस से जाम में फंसे लोग बेहाल दिखे.वहीं पानी के लिए इधर उधर दौड़ते रहे. कहीं फोरलेन पर कोई छायादार पेड़ नहीं रहने से लोग वाहन के अंदर व्याकुल होते रहे. बताते चलें कि मलमास समाप्त होते ही सिमरिया गंगा घाट पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकले थे,जिससे वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. इस जाम के कारण राहगीर घंटों फंसे रहे और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जाम लगने का सबसे बड़ा कारण चकिया में बन रहा आरओबी है. जहां सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन एक ही लेन से हो रहा है.

आस्था के महाकुंभ में ट्रैफिक व्यवस्था फेल

रेलवे लाइन के समीप टर्न होने के कारण बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी होती है. इसी वजह से थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. वहीं एनटीपीसी जाने वाली ट्रैक पर उसी दौरान रैक का आना जाना भी कोढ़ में खाज का काम करता है. जाम के कारण कई एंबुलेंस और आवश्यक कार्य से जा रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. चकिया थाना की पुलिस लगातार जाम को व्यवस्थित कराने में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक घंटों से लगे जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे रेंगने को विवश हैं.

Also Read : पत्नी को बुलाकर बेरहमी से गला रेता, बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला, पति पर हत्या का आरोप साबित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel