[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय सोनू-मोनू गिरफ्तारी मामले के वायरल वीडियो पर SP का बयान, कहा- वीडियो भ्रामक और अधूरा

सोनू-मोनू गिरफ्तारी मामले के वायरल वीडियो पर SP का बयान, कहा- वीडियो भ्रामक और अधूरा

0
सोनू-मोनू गिरफ्तारी मामले के वायरल वीडियो पर SP का बयान, कहा- वीडियो भ्रामक और अधूरा
वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बेगूसराय एसपी मनीष कुमार

Begusarai News : बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर गांव में हुए चर्चित सोनू-मोनू गिरफ्तारी मामले से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर एसपी मनीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस का आधिकारिक पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है और लोगों में गलतफहमी फैला रहा है. एसपी के अनुसार, सोनू और मोनू पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वे पुलिस रिकॉर्ड में वांछित अपराधी हैं.

फरार होने की कोशिश

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि जब पुलिस टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए बरियारपुर गांव पहुंची, तो वे भागने का प्रयास करने लगे. इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर और हाथापाई कर फरार होने की कोशिश की.

हाथापाई के दौरान बरामद हुई थी पिस्टल

एसपी मनीष कुमार के अनुसार, अपराधियों और पुलिस के बीच हुई इसी हाथापाई और झड़प के दौरान आरोपियों के पास मौजूद अवैध हथियार (पिस्टल) छिटक कर पुलिस के हाथ में आ गया. एसपी ने वायरल वीडियो की सच्चाई उजागर करते हुए बताया कि वीडियो में जो पुलिसकर्मी आरोपी की कमर में पिस्टल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं, वह दरअसल आरोपियों से ही मौके पर बरामद किए गए हथियार को दोबारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरोपी की कमर में वापस रख रहे थे.

वीडियो को गलत तरीके से किया गया वायरल

इसी बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका आधा-अधूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर इस तरह से प्रसारित कर दिया, मानो पुलिस खुद अपने पास से आरोपी की कमर में हथियार डालकर उसे झूठे केस में फंसा रही हो.

Also Read : सोनू-मोनू गिरफ्तारी विवाद: वायरल वीडियो की जांच के लिए खुद बरियारपुर पहुंचे DIG, ग्रामीणों से की बात

एसपी ने कहा कि इस भ्रामक वायरल वीडियो की भी पुलिस विभाग द्वारा बेहद गंभीरता से तकनीकी जांच कराई जा रही है. यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

आरोपी गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि दोनों मुख्य आरोपियों सोनू और मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एसपी ने जनता से की अफवाहों से बचने की अपील

इसके साथ ही उन्होंने आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे इंटरनेट पर तैर रहे किसी भी वायरल वीडियो पर बिना जमीनी तथ्य जाने और बिना आधिकारिक पुष्टि के विश्वास न करें. लोग धैर्य रखें और पूरे मामले में पुलिस की जांच प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें.

क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गिरफ्तारी के बाद एक पुलिसकर्मी आरोपी की कमर के पास पिस्तौल ले जाता हुआ नजर आ रहा है. इसी वीडियो के आधार पर कई लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और दावा किया कि बरामदगी को दिखाने के लिए हथियार जानबूझकर आरोपी की कमर में डाला गया. वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद दिनभर इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.

Also Read : सोनू-मोनू गिरफ्तारी विवाद: वायरल वीडियो की जांच के लिए खुद बरियारपुर पहुंचे DIG, ग्रामीणों से की बात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel