[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
तस्कर की फाइल फोटो

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. छौड़ाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 194 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतर-जिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी है.

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि सूचना मिली थी कि छौड़ाही थाना क्षेत्र के बथौल स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की डिलीवरी करने आने वाला है. सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी की गई और संदिग्धों पर नजर रखी गई.

संदिग्ध युवक की तलाशी में मिला नशीला पदार्थ

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मंदिर के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से 194 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

खगड़िया का निकला अंतर-जिला तस्कर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी कोठिया गांव निवासी ब्रजेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हो सकता है और उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं.

किसे मिलने वाली थी स्मैक की खेप, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक कहां से लेकर आया था और बेगूसराय में इसकी सप्लाई किसे देने वाला था. प्रारंभिक जांच में अंतर-जिला नशा तस्कर गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है.

नशा तस्करों पर जारी रहेगा पुलिस का शिकंजा

एसपी मनीष ने कहा कि जिले में नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा.

एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप

बेगूसराय पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद नशा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की मांग की है.

Previous article तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान : बांका में 70 लोगों के मुंह की हुई जांच, दो मिले संदिग्ध
Next article चीन पर निर्भरता कम करना चाहता है म्यांमार
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel