[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय गोला फेंक में उभरी नई प्रतिभाएं, खेलो बखरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

गोला फेंक में उभरी नई प्रतिभाएं, खेलो बखरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

0
गोला फेंक में उभरी नई प्रतिभाएं, खेलो बखरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Begusarai News: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप द्वारा खेलो बखरी प्रतियोगिता का आयोजन छठे दिन भी पूरी खेल भावना के साथ जारी रहा. इस दौरान आयोजित हुई मुख्य गोला फेंक प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों स्कूली बच्चों ने मैदान पर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के कड़े नियमों के तहत निर्धारित दस पाउंड वजनी गोला को बच्चों द्वारा पूरी ताकत से थ्रो किया गया. इस अवसर पर खेल मैदान में उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए गढ़पुरा पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है. शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट युवा आज देश के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर रहे हैं.

खेलों से सुधरता है मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस सिंह परमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है. यह हमारे स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण प्राकृतिक उपाय है. खेल के खेलने से न सिर्फ हमारा शारीरिक स्वास्थ्य लगातार सुधरता है बल्कि यह हमें हर वक्त सकारात्मक ऊर्जा से भी भर देता है. दैनिक जीवन में खेलकूद हमारी मानसिक तनाव को काफी कम करता है और हमें अंदर से खुश व मानसिक रूप से सुदृढ़ रखता है.

प्रतियोगिता से भविष्य संवार रही विद्यार्थी परिषद

अभाविप के जिला संयोजक अनुभव आनंद और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि खेलो बखरी प्रतियोगिता के पिछले संस्करणों में सफल हुए दर्जनों स्थानीय प्रतिभागी आज भारतीय सेना, दरोगा, और बिहार पुलिस में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज व क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं. विद्यार्थी परिषद लगातार युवाओं को इस खेल प्रतियोगिता से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य को एक नई दिशा में सवारने का कार्य कर रही है. कार्यक्रम संयोजक दिलखुश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया.

अलग-अलग वर्गों के सफल विजेताओं की सूची

कार्यक्रम संयोजक दिलखुश कुमार ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि गोला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से मीठी, नीतू, बिंदु, रंजीत, ब्रजेश, विकास सहनी जबकि ग्रुप ए से सोनम, भावना, अमृता, धनंजय, दीपांशु, रणवीर तथा ग्रुप बी से सरिता, कल्पना, स्वीटी, विवेक, संत और आदित्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अव्वल रहे. इस गौरवशाली मौके पर नगर मंत्री सौरभ कुमार, सुशांत पोद्दार, राज पाठक, कृष्णा पोद्दार, शिवम जलान, मणिरत्नम, विशाल वशिष्ठ, राजू गुप्ता सहित बहुत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, दर्शक और अभाविप के कार्यकर्ता मुस्तैद थे.

Also Read: बेगूसराय में गंगा की मिट्टी बनी रोजगार का जरिया, 50 रुपये किलो बिक रहा ‘गंगौट’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel