[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय ISTP कानून में बदलाव की मांग तेज, बेगूसराय में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने मंत्री से की मुलाकात

ISTP कानून में बदलाव की मांग तेज, बेगूसराय में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने मंत्री से की मुलाकात

0
ISTP कानून में बदलाव की मांग तेज, बेगूसराय में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने मंत्री से की मुलाकात
ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने मंत्री से की मुलाकात

Begusarai News: बेगूसराय जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के द्वारा मंगलवार को जीरोमाइल में आयोजित बैठक में पथ निर्माण मंत्री का भव्य स्वागत किया गया. बैठक में ट्रक मालिकों ने खनन विभाग द्वारा लागू इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आइएसटीपी) व्यवस्था के तहत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा. जिला ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आइएसटीपी पोर्टल की तकनीकी खामियों, सर्वर की धीमी गति तथा अन्य प्रशासनिक कारणों के बावजूद वाहन मालिकों एवं चालकों पर गलत ढंग से जुर्माना लगाया जा रहा है.

ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को हो रहा भारी नुकसान

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इन तकनीकी दिक्कतों के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में बिना उचित जांच-पड़ताल के ही एकतरफा दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिससे वाहन मालिकों में गहरा असंतोष व्याप्त है. उन्होंने मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान व्यवस्था में कई व्यावहारिक कठिनाइयां हैं, जिनका समय रहते समाधान किया जाना बेहद आवश्यक है.

समीक्षा कर राहत देने की मांग

ट्रक मालिकों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि आइएसटीपी कानून एवं उससे संबंधित प्रक्रियाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की जाए और ट्रक मालिकों तथा चालकों को राहत प्रदान की जाए. इस पर पथ निर्माण मंत्री ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ट्रक मालिकों की इन समस्याओं को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि इस दिशा में आगे त्वरित पहल की जा सके.

खनन मंत्री से वार्ता का दिया आश्वासन

मंत्री ने कहा कि ज्ञापन प्राप्त होने के बाद वे इस संबंध में खनन मंत्री से विस्तार से वार्ता करेंगे और संगठन के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक कराने का प्रयास करेंगे, ताकि समस्याओं का उचित और सर्वमान्य समाधान निकाला जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सभी हितधारकों की बात सुनने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर जिला ट्रक ऑनर्स के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संरक्षक रामनारायण सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपनारायण सिंह, कानूनी सलाहकार राम सेवक सिंह, अंजनी सिंह, कुंदन कुमार, अमित कुमार और मुकुंद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी: बेगूसराय साइबर थाने में FIR; इंस्टाग्राम का IP एड्रेस खंगाल रही पुलिस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel