[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बखरी के चकहमीद स्कूल में विद्यार्थियों को आग लगने पर सतर्कता और प्राथमिक बचाव की दी गई ट्रेनिंग

बखरी के चकहमीद स्कूल में विद्यार्थियों को आग लगने पर सतर्कता और प्राथमिक बचाव की दी गई ट्रेनिंग

0
बखरी के चकहमीद स्कूल में विद्यार्थियों को आग लगने पर सतर्कता और प्राथमिक बचाव की दी गई ट्रेनिंग
अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की तस्वीर

Begusarai News : जिले के बखरी स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, चकहमीद में अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, समय पर बचाव करने तथा प्राथमिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रधान अग्निक अरुण कुमार अमर,अग्निक चालक महेश कुमार चौरसिया एवं अग्निक बंटी कुमार ने बच्चों को बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए तथा बिना देर किए अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए.

अग्निशमन टीम ने छात्रों को आपातकालीन सुरक्षा की ट्रेनिंग दी

इस दौरान अग्निशमन टीम ने गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के उपाय भी बताए. साथ ही विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. प्रधान अग्निक अरुण कुमार अमर ने कहा कि बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना बेहद आवश्यक है. सही समय पर सही निर्णय और प्राथमिक जानकारी कई लोगों की जान बचा सकती है.

विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर

हमारा उद्देश्य है कि हर छात्र आग से बचाव के नियमों को समझे और जरूरत पड़ने पर उनका पालन कर सके. वहीं अग्निक बंटी कुमार ने कहा आग लगने की घटनाओं में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. विद्यार्थी अपने घर और आसपास के लोगों को भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करें. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अग्निशमन कर्मियों से सवाल पूछे, जिनका टीम के सदस्यों ने विस्तार से जवाब दिया. विद्यालय परिवार ने इस उपयोगी कार्यक्रम के लिए अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया.

Also Read : बोधगया में न्यू क्रिमिनल लॉ पर स्टेट लेवल कांफ्रेंस का आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, एक साथ 250 जज रहेंगे मौजूद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel