[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय: घर में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, बलिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बेगूसराय: घर में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, बलिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
बेगूसराय: घर में छिपाकर रखी थी विदेशी शराब, बलिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शराब के साथ गिरफ्तार युवक

Begusarai News: जिले के बलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उसके घर से 10.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि बलिया थाना क्षेत्र के चखमखन टोला निवासी एक युवक अपने घर में अवैध रूप से विदेशी शराब छिपाकर रखा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चखमखन टोला निवासी संजय चौधरी के पुत्र अजय कुमार के घर से कुल 10.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की. बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया.

आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अजय कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

बलिया थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है. मामले की जांच जारी है.

Also Read: पटना: साथी की गोली से घायल हुआ युवक, वारदात के बाद बाइक भी ले उड़ा आरोपी

Previous article ‘उपेंद्र राज्यसभा गए तो बदल गए समीकरण’, लीक हुई चिट्ठी पर दिलीप जायसवाल की सफाई
Next article इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, होगा 150 सवालों का पेपर
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel