[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय गौशाला से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

गौशाला से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
गौशाला से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
मृतक के रोते-बिलखते परिजन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई. घटना एनएच-31 पर कपस्या चौक के समीप हुई,जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने युवक को कुचल दिया. मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल चकहमीद निवासी रामवक्त तांती के 35 वर्षीय पुत्र वीरवल कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वीरवल कुमार स्थानीय एक गौशाला में कार्यरत थे. बुधवार को वह गौशाला में पशुओं को चारा-पानी देने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे.

एनएच-31 पर कंटेनर का कहर

इसी दौरान कपस्या चौक से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची सिंघौल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सदर अस्पताल में मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : मायके रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel