[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बिहार में ‘निर्भया’ जैसा कांड, प्राइवेट पार्ट से मिले कारतूस-पत्थर, साड़ी से मुंह बांध सुनसान जगह फेंका

बिहार में ‘निर्भया’ जैसा कांड, प्राइवेट पार्ट से मिले कारतूस-पत्थर, साड़ी से मुंह बांध सुनसान जगह फेंका

0
बिहार में ‘निर्भया’ जैसा कांड, प्राइवेट पार्ट से मिले कारतूस-पत्थर, साड़ी से मुंह बांध सुनसान जगह फेंका
प्रतीकात्मक तस्वीर

Begusarai Gang Rape Case : 28 वर्षीय महिला के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद अमानवीयता की हद पार कर दी. पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर तथा लकड़ी के टुकड़े डाल दिए. पिछली मेडिकल जांच में इस बात की भनक नहीं लगी. एक सप्ताह बाद गुरुवार को पीड़िता को असहनीय दर्द होने के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया. नई जांच रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर तथा लकड़ी के टुकड़े मिलने की रिपोर्ट पता चलने पर डॉक्टरों ने अवांछित पदार्थों को निकाला.

महिला को 5 बदमाशों ने पकड़ा, मुंह-हाथ बांधकर सुनसान स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म किया

बताते चले कि 11 जून की रात करीब 11:30 बजे के आसपास वह घर से शौच के लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया. बदमाशों ने उसके पति के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर महिला का मुंह साड़ी से तथा हाथ ब्लाउज फाड़कर बांध दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी तथा ब्लेड से छाती और जांघ पर हमला किया गया. वारदात के बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गये. महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके पति ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कमरा बाहर से बंद था. बाद में परिजनों की मदद से दरवाजा खोला गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

पीड़िता की हालत अब भी नाजुक, बेगूसराय में आक्रोश

फिलहाल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है, पीड़िता बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सकों की देख-रेख में उसका इलाज जारी है, इस घटना के बाद बेगूसराय की जनता में आक्रोश व्याप्त है. पुलिस की टीम ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए घटनास्थल का जायजा लिया है. फोरेंसिक जांच भी तेज कर दी गई है और लोगों से लगातार पूछताछ जारी है.

CPI नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

सप्ताह भर पहले मामले में अब राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हो गई हैं. आज सुबह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेगूसराय जिला सचिव अवधेश कुमार राय तथा नेता राज किशोर सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनीष से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की भी मांग उठाई है. जनप्रतिनिधियों ने पीड़िता को आर्थिक सहायता तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की है. CPI नेताओं के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसके बाद दोनों नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

Untitled Design 2026 06 19T092901.022 1
परिजनों से मिलते cpi नेता

निर्भया केस की यादें ताजा, उक्त मामले में नहीं बच पाई थी पीड़िता

इस मामले ने निर्भया केस (2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला) की याद दिला दी है, जब 23 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट स्टूडेंट के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात बस में सवार 6 लोगों ने बारी-बारी से उसका सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड से हमला किया. उक्त घटना में लोहे की रॉड से पीड़िता के पूरे शरीर पर हमला किया गया था. घटना के बाद आरोपियों ने ‘निर्भया’ को सड़क पर फेंक दिया, बाद में दिल्ली सादर अस्पताल में पीड़िता का इलाज चला पर पर इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी और 30 दिसंबर 2012 को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार किया गया था. इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई थी और 19 मार्च 2020 को दिल्ली हाई कोर्ट ने 4 दोषियों को फांसी देने का फैसला सुनाया था.

Also Read : बेगूसराय दुष्कर्म मामला: पीड़िता की हालत नाज़ुक, फोरेंसिक जांच तेज, घटनास्थल की जांच और पूछताछ जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel