[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बिहार : बेगूसराय के गढ़पुरा में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, तेज दुर्गंध से हुआ खुलासा

बिहार : बेगूसराय के गढ़पुरा में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, तेज दुर्गंध से हुआ खुलासा

0
बिहार : बेगूसराय के गढ़पुरा में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, तेज दुर्गंध से हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Crime News : जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रजौड़ पोखर से कोरियामा जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे बोरे में बंद एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों को सड़क किनारे एक स्थान से तेज दुर्गंध आने का एहसास हुआ.

भूसे से ढंककर बोरे में फेंका गया शव

शक होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत गढ़पुरा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. सड़क किनारे बंद पड़े बोरे को खोला गया तो उसके अंदर करीब 18 से 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला. शव को ऊपर से भूसे से ढंक दिया गया था, जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी. घटना की सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी कुंदन कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करीब तीन से चार दिन पहले गला दबाकर की गई होगी.

Untitled Design 2026 06 27T114154.416
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

इसके बाद शव को बोरे में बंद कर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया. फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है. वहीं आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान होने के बाद हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने में आसानी होगी. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Also Read : बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म मामला: भाजपा नेता ने पीड़िता से की मुलाकात, न्याय और बेहतर इलाज का दिया भरोसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel