[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय जिला उद्योग केंद्र में 10 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला उद्योग केंद्र में 10 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

0
जिला उद्योग केंद्र में 10 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

बेगूसराय. भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग के दिशा-निर्देशानुसार बेगूसराय के जिला उद्योग केन्द्र में शुक्रवार से 10 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थियों के लिए आयोजित किया गया है. इस अवसर पर ज्ञानेश्वरी कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नये एवं उभरते उद्यमियों को व्यवसाय संचालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां प्रदान करना है, जिससे वे अपने उद्योग को सुदृढ़ एवं टिकाऊ रूप से संचालित कर सकें. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय प्रबंधन, विपणन रणनीति, वित्तीय अनुशासन, बैंकिंग प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी जायेगी. यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 जनवरी 2026 से 08 फरवरी 2026 तक जिला उद्योग केन्द्र, बेगूसराय में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अंतर्गत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बहुउद्योगीय प्रशिक्षण केन्द्र (पटना) द्वारा किया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्रों में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा बिजनेस प्लान तैयार करने, बैंक ऋण प्रक्रिया, डिजिटल मार्केटिंग, गुणवत्ता नियंत्रण एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा. आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहित करेगा. यह कार्यक्रम खादी और ग्रामोद्योग आयोग, पटना तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है, जिसका समन्वय डॉ राजेन्द्र प्रसाद बहुउद्योगीय प्रशिक्षण केन्द्र, शेखपुरा, पटना द्वारा किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel