[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय 220 मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

220 मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

0
220 मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

वीरपुर. प्रखंड के नौला स्थित साइंस कोचिंग सेंटर में रविवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डायरेक्टर कन्हैया कुमार ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक धनंजय कुमार ने किया समारोह में वर्ष 2026 के मैट्रिक, इंटर एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 220 छात्रों को सम्मानित किया गया. इनमें मैट्रिक के 65, इंटर के 30 तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 125 छात्र शामिल थे. सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल, शील्ड, कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डायरेक्टर कन्हैया कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं. साथ ही उन्होंने घोषणा की कि मेधावी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के टॉप फाइव छात्रों को कोचिंग में निशुल्क पढ़ाई का अवसर दिया जाएगा.कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, नीतीश कुमार, सिकंदर कुमार, रंजन कुमार, प्रभात कुमार एवं अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया. सभी अतिथियों ने छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.समारोह के दौरान छात्रों द्वारा नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम कुमार झा सहित कोचिंग संस्थान के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया.कोचिंग संस्थान के द्वारा अतिथियों को भी चादर माला से सम्मानित किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel