[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बांकीपुर सीट पर महागठबंधन में घमासान, राजद-कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा

बांकीपुर सीट पर महागठबंधन में घमासान, राजद-कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा

0
बांकीपुर सीट पर महागठबंधन में घमासान, राजद-कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा
सांकेतिक फोटो

Bankipur By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस सीट पर टिकट को लेकर आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. पहले कांग्रेस, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को समर्थन देने की बात कह रही थी, लेकिन अब उसने खुद बांकीपुर सीट पर दावा ठोक दिया है. वहीं, आरजेडी ने भी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है.

आरजेडी और कांग्रेस के अपने-अपने तर्क

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बांकीपुर में आरजेडी अपना उम्मीदवार देगी. उनका तर्क है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनके प्रत्याशी को करीब 44000 वोट मिले थे, इसलिए पार्टी यहां सबसे मजबूत है. दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बांकीपुर को कांग्रेस की पारंपरिक सीट बताया है.

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर गठबंधन का कोई दल बिना बात किए अपना दावा पेश कर रहा है, तो इसका मतलब है कि वे गठबंधन का सम्मान नहीं कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में वे किसी का भी साथ देने के लिए मजबूर नहीं हैं.

बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने क्या कहा

महागठबंधन की इस लड़ाई पर सत्ता पक्ष ने निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई तो आपस में ही चल रही है, वे बीजेपी को क्या चुनौती देंगे. जेडीयू प्रवक्ता महेश दास ने कहा कि तेजस्वी यादव विदेश यात्रा पर चले गए हैं और कांग्रेस पहले से ही बिखरी हुई है. इसलिए दोनों में सिरफुटव्वल होना तय है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Bankipur By Election: बीजेपी की तैयारी और उपचुनाव की प्रक्रिया

बांकीपुर सीट बीजेपी के नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है. बीजेपी की तरफ से अजय आलोक, रणवीर नंदन और नील रतन घोष के नाम रेस में आगे बताए जा रहे हैं. अंतिम फैसला नितिन नवीन और अमित शाह ही लेंगे.

बांकीपुर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आखिर कौन सी पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है और प्रशांत किशोर के आने से मुकाबला किस करवट बैठता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान

बिहार में फेल होने के कगार पर यह योजना, 10 साल में नहीं बदला हाल, सरकार ने मांगी अंतिम रिपोर्ट

Previous article मुंबई वेदर अपडेट: बादल फटने का अलर्ट, 20 से अधिक ट्रेनें फंसीं; वर्क फ्रॉम होम का ऐलान
Next article सरकारी बिजली तार खपाने की कोशिश नाकाम, बाराहाट पुलिस ने तार लदा पिकअप जब्त किया
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel