[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी, सिलीगुड़ी रेफर

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी, सिलीगुड़ी रेफर

0
रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी, सिलीगुड़ी रेफर

बाराहाट. शनिवार की तड़के सुबह भागलपुर-दुमका रेल खंड पर पंजवारा हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भंगा गांव निवासी अमन कुमार (25) पिता इतवारी पंडित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक कान में इयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार से गुजर रही सवारी ट्रेन की चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने अपने कान में ईयरफोन लगा रखा था, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रैक पर काफी दूर तक जा गिरा. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुडी रेफर कर दिया. चिकित्सक ने जख्मी की हालत नाजुक बताया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जीआरपी पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel