कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
Banka News : कटोरिया प्रखंड की दामोदरा पंचायत अंतर्गत बुढ़ीघाट गांव निवासी राजेंद्र टुडु को हीटवेव की चपेट में आने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. राजेंद्र टुडु, दुर्गा टुडु के पुत्र हैं. परिजनों के अनुसार पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मेडिकल टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है.B