[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका जुगाड़ी पलटने से युवक की मौत

जुगाड़ी पलटने से युवक की मौत

0
जुगाड़ी पलटने से युवक की  मौत

पंजवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत पासो गांव में एक जुगाड़ गाड़ी के पलट जाने से उस पर सवार युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात की है, जब क्षेत्र के हेठनीमा गांव निवासी प्रदीप कुमार पिता दिवाकर मांझी पासो गांव से जुगाड़ गाड़ी पर साउंड सिस्टम लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान गांव से निकलते ही जुगाड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में युवक को गंभीर चोटें आयी. जिसे उपचार के लिए लोगों ने रेफरल अस्पताल बौंसी पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर मृत युवक के घर पर पहुंची पंजवारा पुलिस के समक्ष परिजनों ने मृतक के पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. मृतक दो भाई एवं चार बहन है. वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पूरे मामले पर पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया जुगाड़ गाड़ी पलटने से युवक की मौत हुई है. मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है. आवेदन मिलते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel