[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत, इलाज छोड़ झाड़-फूंक कराने ले गये थे परिजन

जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत, इलाज छोड़ झाड़-फूंक कराने ले गये थे परिजन

0
जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत, इलाज छोड़ झाड़-फूंक कराने ले गये थे परिजन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां जहरीले कीड़े के काटने से घायल हुई एक युवती की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि युवती को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देवघर रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे बीच रास्ते में एंबुलेंस से उतारकर प्राइवेट क्लिनिक और झाड़-फूंक कराने ले गए. इलाज में देरी के बाद युवती ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर में सोते वक्त हुआ हमला, अचानक बिगड़ी हालत

मृत युवती की पहचान बबीता कुमारी के रूप में हुई है. वह कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत जखाजोर गांव निवासी विनोद यादव की पुत्री थी. परिजनों के अनुसार, सोमवार रात बबीता घर के कमरे में सोयी हुई थी. इसी दौरान उसके पेट में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. हालत गंभीर होते देख परिजन उसे आनन-फानन में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

डॉक्टरों ने किया रेफर, लेकिन बदल गया इलाज का रास्ता

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया था. परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर देवघर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने युवती को एंबुलेंस से उतार लिया. बताया जा रहा है कि इसके बाद परिजन उसे एक प्राइवेट क्लिनिक और झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए. इसी दौरान उसकी हालत और बिगड़ गयी और आखिरकार उसकी मौत हो गयी.

गांव में पसरा मातम, उठ रहे कई सवाल

युवती की मौत के बाद जखाजोर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है. लोग समय पर उचित इलाज नहीं मिलने और झाड़-फूंक पर भरोसा करने को लेकर सवाल उठा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी कई लोग गंभीर बीमारी या जहरीले जीव के काटने के बाद आधुनिक इलाज की बजाय झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं, जिससे कई बार स्थिति जानलेवा हो जाती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel