[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अवैध संबंध में युवक की हत्या, झाड़ी में मिली लाश

अवैध संबंध में युवक की हत्या, झाड़ी में मिली लाश

0
अवैध संबंध में युवक की हत्या, झाड़ी में मिली लाश

प्रतिनिधि,बांका/ बौंसी.

बांका के महेशाडीह में त्रिकोणीय प्रेम संबंध में युवक की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक का शव बरामद किया है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पंचायत के मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बांका थाना क्षेत्र के महेशाडीह निवासी घनश्याम मंडल ने अपने पुत्र सुनील कुमार के लापता होने की जानकारी सदर पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस ने शनिवार को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर सबसे पहले महेशाडीह गांव के नंदलाल मंडल की पत्नी रुबी देवी को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया. महिला की निशानदेही पर ही मंदार पर्वत के मध्य स्थित झाड़ियों से सड़ी गली अवस्था में रविवार को युवक का शव बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या निर्मम तरीके से की गयी थी. हत्या कर चेहरे को बुरी तरीके से पत्थर से कुचल दिया गया था. घटनास्थल पर सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ-साथ भागलपुर से आई एफएसएल टीम के सीनियर साइंटिस्ट पवन प्रजापति और सुमित सिंह द्वारा युवक के शव से खून का सैंपल एकत्र किया गया. बताया जाता है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गयी थी. उसके बाद पत्थर से चेहरे को पूरी तरह से कुचल दिया गया था. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस मौके पर एसआई शिव कुमार सुमन, सुनील कुमार, सत्यजीत कुमार, रामबाबु यादव, तकनीकी शाखा के विजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

क्या है मामला

मृतक के पिता घनश्याम मंडल के आवेदन में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तो कई चौंकानेवाली जानकारी मिली. पुलिस ने रुबी देवी को हिरासत में लिया. रुबी देवी से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. जानकारी के अनुसार रूबी देवी व युवक के बीच अवैध संबंध था. इसी बीच मुखिया श्रीकांत मंडल उर्फ बंटी से महिला की नजदीकी हुई. यह बात युवक को नागवार गुजरी. युवक ने महिला व मुखिया के बीच हुई अश्लील बातचीत व वीडियो बना कर वायरल कर दिया. इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

कहते है अधिकारी.

आरोपी महिला के निशानदेही पर युवक का शव बरामद कर लिया गया है. घटना में आरोपी महिला के साथ दो अन्य युवक का नाम सामने आ रहा है. पुलिस ने आरोपी महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है. महिला के साथ अवैध संबंध रखने वाले आरोपी वाट्सअप पर कॉल किया करते थे. जिसे कॉल के बाद डिलिट कर दिया जाता था. आरोपी महिला के मोबाइल की मोबाइल को कॉल डिटेल के लिए आर्थिक अपराध इकाई पटना को भेजी जा रही है. जिससे घटना में शामिल लोगों की पहचान की जायेगी. घटना में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि की भी बात सामने आ रही है.

बिपिन बिहारी, एसडीपीओ, बांका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel