[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका गैस बॉटलिंग प्लांट में मजदूरों ने कमीशन खोरी को लेकर प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

गैस बॉटलिंग प्लांट में मजदूरों ने कमीशन खोरी को लेकर प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
गैस बॉटलिंग प्लांट में मजदूरों ने कमीशन खोरी को लेकर प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

बाराहाट. इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मधुसुदनपुर स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को मजदूरों ने जमकर हंगामा किया. मजदूरों का आरोप था कि प्रबंधन और उनके ठेकेदार उनके दैनिक मजदूरी भुगतान में कमीशन खोरी करते हैं. इसके अलावा अवकाश के दिन भी उनसे कार्य लिया जाता है और इस कार्य अवधि का उन्हें कोई भी पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जाता है. ऐसे ही कई मामलों को लेकर गुस्साए मजदूरों ने प्लांट के मुख्य दरवाजे पर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान प्लांट के अंदर कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा. इसके अलावा दूर-दराज से पहुंचने वाले गैस कंटेनरों को भी गुस्साए मजदूरों ने प्लांट के अंदर नहीं जाने दिया. मामले की जानकारी जब बाराहाट पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मजदूरों के बढ़ते आक्रोश के कारण वहां से पुलिस बैरन लौट गयी. जिसके बाद प्लांट के प्रबंधक ने बीडीओ एवं सीओ को स्थिति से अवगत कराया. जिसके बाद दोनों पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से बातचीत की और उनकी मांगों को लेकर प्रबंधन से भी बातचीत की. साथ ही तीन सप्ताह के अंदर प्रबंधन उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ और देर शाम प्लांट में कार्य आरंभ हो सका.

कहते हैं अधिकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि मधुसुदनपुर स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में मजदूरों की समस्या को लेकर अनुमंडलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे थे. मजदूरों से बातचीत कर समस्या को तत्काल सुलझाया गया है. तीन सप्ताह के अंदर उनकी सभी समस्या के निपटारे का आश्वासन दिया गया है. अगर समय रहते प्लांट के अधिकारी समस्याओं को नहीं निपटाते हैं तो संबंधित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel