[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका केंदू के पेड़ से लटका मिला महिला का शव

केंदू के पेड़ से लटका मिला महिला का शव

0
केंदू के पेड़ से लटका मिला महिला का शव

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत घुठिया गांव के समीप एक महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर केंदू के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान भदरिया गांव निवासी कैलाश यादव की पत्नी 30 वर्षीय सेवकी देवी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना बुधवार को घुठिया गांव के समीप अर्द्धनिर्मित पोखर के पास हुई. स्थानीय लोगों ने केंदू के पेड़ से महिला का शव लटका देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गयी.

परिजनों में मचा कोहराम

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है.परिजनों ने बताया कि मृतका का पति कैलाश यादव मजदूरी करने के लिए मुंबई गया हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं.

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात

परिजनों के अनुसार सेवकी देवी की पिछले कई दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका इलाज भी कराया जा रहा था. साथ ही झाड़-फूंक भी कराया जा रहा था. परिवार का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण महिला ने यह कदम उठाया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की.पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया.

मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके से भी कई लोग सुईया पहुंचे. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel