[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका Banka News : पूजा करके लौट रही महिला पर झपटमारों का हमला

Banka News : पूजा करके लौट रही महिला पर झपटमारों का हमला

0
Banka News : पूजा करके लौट रही महिला पर झपटमारों का हमला

बौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : बौंसी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब पूजा करके लौट रही एक महिला को बाइक सवार झपटमारों ने निशाना बना लिया. घटना सिरांय गांव की बतायी जा रही है, जहां अरुण कुमार राय की पत्नी, करीब 50 वर्षीय पूनम कुमारी रोज की तरह सुबह मंदिर के लिए घर से निकली थीं. पूजा करके लौट रही थी, सुबह करीब छह बजे का समय था. रास्ता अपेक्षाकृत सुनसान था और इसी का फायदा उठाकर दो अज्ञात युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे. महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली. हालांकि, जोरदार खींचतान के कारण चेन टूटकर वहीं गिर गयी, जिससे बड़ी लूट की वारदात टल गयी, लेकिन इस दौरान महिला के गले में चोट लग गई और वह सहम गयी. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल के पास एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज से अपराधियों की पहचान संभव हो सकती है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है. खास बात यह है कि करीब 15 दिन पहले भी मधुसूदन मंदिर रोड पर इसी तरह की झपटमारी की कोशिश हो चुकी है, जिससे इलाके में सक्रिय गिरोह की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द कार्रवाई की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel