[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, गर्मी से मिली राहत

बांका में तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, गर्मी से मिली राहत

0
बांका में तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, गर्मी से मिली राहत

बांका से विभांशु की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा था. आसमान में बादल छाए हुए थे और गर्मी का असर कुछ कम महसूस हो रहा था. इसी बीच सुबह करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली और बांका, अमरपुर, फुल्लीडुमर सहित कई इलाकों में तेज आंधी के साथ मध्यम से मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी. काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया.

तेज बारिश और आंधी से लोगों को राहत

तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी. सुबह तक उमस भरी गर्मी से परेशान लोग मौसम सुहाना होने के बाद राहत महसूस करते नजर आये.बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा. लोगों ने इसे प्री-मानसून बारिश बताया.

सड़क पर भागते दिखे लोग

तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां हिलने लगीं. अचानक तेज हवा चलने से सड़क पर चल रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आये.कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गयीं, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ.

बारिश के बाद गूंजा पक्षियों का कलरव

मौसम सुहाना होते ही पेड़ों पर बैठे पक्षियों का कलरव भी सुनाई देने लगा. लंबे समय से गर्मी के कारण जहां लोग घरों में दुबके रहते थे, वहीं बारिश के बाद बच्चे और युवा मौसम का आनंद लेते दिखे.कई लोगों ने अपने घरों की छतों और बरामदों से बारिश का नजारा लिया और मौसम का आनंद उठाया.

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बारिश से किसान भी खुश नजर आये. किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को फायदा मिलेगा.कृषि कार्यों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है.

कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

हालांकि तेज हवा और आंधी के कारण जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गयी. अमरपुर, फुल्लीडुमर, रजौन और धोरैया समेत कई इलाकों की बिजली सुरक्षा कारणों से काट दी गयी.लोगों को उम्मीद है कि मौसम सामान्य होने के बाद बिजली व्यवस्था जल्द बहाल कर दी जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel