[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका कटोरिया में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलजमाव बना मुसीबत,धान की खेती में जुटे किसान

कटोरिया में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलजमाव बना मुसीबत,धान की खेती में जुटे किसान

0
कटोरिया में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलजमाव बना मुसीबत,धान की खेती में जुटे किसान
कटोरिया में पीसीसी पर जलजमाव

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Waterlogging : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में रविवार की शाम से रुक-रुककर हो रही झमाझम और रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. लगातार उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वहीं पर्याप्त नमी मिलने के बाद किसान धान की खेती की तैयारियों में तेजी से जुट गए हैं.

कई सड़कों पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी

बारिश के कारण कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला परिषद डाक बंगला के बीच आदर्श मध्य विद्यालय जाने वाली पीसीसी सड़क पर भारी जलजमाव हो गया है. इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले छात्र-छात्राओं, राहगीरों, टोटो चालकों और बाइक सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जमा पानी के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है.

महादलित टोला और रमानी टोला में भी जलभराव

थाना रोड के पीछे स्थित महादलित टोला तथा कटोरिया बाजार के पीछे रमानी टोला में भी कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है. जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में बेहतर जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके.

बारिश से किसानों के चेहरे खिले

मानसून सक्रिय होने और लगातार बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है. इसके बाद किसान हल-बैल और ट्रैक्टर लेकर खेतों में उतर चुके हैं. धान की खेती के लिए जुताई, खेतों की तैयारी और बिचड़ा तैयार करने का कार्य तेज हो गया है. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश खेती के लिए काफी लाभदायक साबित होगी.

खाद-बीज दुकानों पर बढ़ी किसानों की भीड़

कृषि कार्यों में तेजी आने के साथ ही खाद और बीज की दुकानों पर किसानों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है. किसान धान की खेती के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं. उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह नियमित बारिश होती रही तो इस वर्ष धान का उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है.

जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

Waterlogging : बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं जलजमाव की समस्या ने बाजार क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है.

ALSO READ: बांका सदर अस्पताल में आज 17 डॉक्टर संभालेंगे मरीजों की जिम्मेदारी, जानिए किस विभाग में कौन रहेगा तैनात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel