[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका दो साल से खराब पड़ी जलमीनार, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे महादलित टोले के लोग

दो साल से खराब पड़ी जलमीनार, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे महादलित टोले के लोग

0
दो साल से खराब पड़ी जलमीनार, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे महादलित टोले के लोग

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट

सबलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-01 स्थित महादलित टोले में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. यहां लगी जलमीनार पिछले दो वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे दर्जनों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं.

दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर महिलाएं

ग्रामीणों के अनुसार जलमीनार बंद होने के कारण महिलाओं और बच्चों को चिलचिलाती धूप में दूर से पानी लाना पड़ रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर होती जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की समस्या के कारण दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. पीने के पानी से लेकर घरेलू जरूरतों तक के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है.

दो साल से बंद पड़ी है जलमीनार

ग्रामीणों ने बताया कि टोले में बनी पानी टंकी करीब दो वर्षों से खराब पड़ी है. इसको लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.लोगों का आरोप है कि पिछले वर्ष अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे और जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है.

बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

इलाके में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के बीच पेयजल संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

आंदोलन की चेतावनी

वार्ड संख्या-01 के ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel