[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को कट्टा-कारतूस संग दबोचा

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को कट्टा-कारतूस संग दबोचा

0
सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को कट्टा-कारतूस संग दबोचा

अमरपुर( बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट : अमरपुर प्रखंड में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो में युवक हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बनने लगा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश Kumar ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू कर दी.

टीम गठित कर पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर मकदुमा पंचायत अंतर्गत खैरा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस ने मौके से खैरा गांव निवासी मनोज राय के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार उर्फ लालु को गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी में मिला देशी कट्टा और जिंदा कारतूस

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद हथियार और मोबाइल को जब्त कर लिया है. वायरल वीडियो में इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है.

अपराध की दुनिया में कदम रखने की कोशिश

प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक सोशल मीडिया के माध्यम से इलाके में अपना प्रभाव और दहशत कायम करना चाहता था. उन्होंने कहा कि युवक अपराध की दुनिया में कदम रखने की कोशिश कर रहा था और इसी उद्देश्य से हथियार के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया गया था.

तकनीकी टीम की मदद से समय रहते गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से युवक की पहचान की और समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी टीम में शामिल रहे कई पुलिस अधिकारी

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ एसआई मुकेश कुमार, एसआई कन्हैया कुमार, एसआई गौरव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों ने राहत महसूस की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel