[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका चलना मोड़ से अज्ञात चोरों ने की बाइक चोरी

चलना मोड़ से अज्ञात चोरों ने की बाइक चोरी

0
चलना मोड़ से अज्ञात चोरों ने की बाइक चोरी

धोरैया. थाना क्षेत्र के चलना मोड़ से अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली. इसको लेकर पीड़ित बाइक मालिक ने बांका थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव निवासी मो. मनीरूद्दीन ने धोरैया थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक लेकर चलना मोड़ में आयोजित जलसा सुनने आया था. अज्ञात चोरों ने हैंडिल का लॉक तोड़कर बाइक की चोरी कर ली. काफी खोजबीन के बाद भी कोई अता-पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. घर से कॉलेज के निकली बीए की छात्रा लापता, मां ने थाना में दिया आवेदन अमरपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने घर से कॉलेज के निकली बीए पार्ट टू की एक छात्रा के लापता हो जाने का मामला सामने आया है. लापता छात्रा की मां ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी पुत्री कॉलेज में कुछ काम कराने की बात कहकर घर से निकली थी. लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं आयी. हर संभावित जगह पर पुत्री की खोजबीन की गयी. कहीं भी पता नहीं चला. हालांकि खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि क्षेत्र के शोभानपुर गांव का एक युवक के साथ उनकी पुत्री को देखा गया है. उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शोभानपुर गांव का युवक उनकी पुत्री को शादी की नियत से बहला फुसला कर कहीं अन्यत्र ले गया है. मामले को लेकर छात्रा की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी का गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel