[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका छोटी विषहर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

छोटी विषहर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

0
छोटी विषहर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने सुलझाया मामला बाराहाट. थाना क्षेत्र के छोटी विषहर गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी, इसमें दो लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर की जमीन की घेराबंदी करने का प्रयास किया जा रहा था. इसके बाद दूसरे पक्ष का आरोप था कि इस घेराबंदी से उनका आने-जाने का रास्ता बंद हो जायेगा. इसी बात को लेकर मारपीट की घटना घटी, इसमें एक पक्ष के मो शेर व दूसरे पक्ष के संजय यादव गांधी गुरु जख्मी हो गये. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में किया गया. इधर, मामले की जानकारी होने पर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, एसडीओ राजकुमार व थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इसी बीच एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गये. एसपी के नेतृत्व में गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में एसपी ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी कि किसी ने भी अगर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में आपसी सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द से मामला सुलझाने की बात कही गयी. जिसमें दोनों पक्षों को अपने-अपने कागजात सीओ एवं बीडीओ के समक्ष प्रस्तुत कर अपना-अपना पक्ष रखने की बात कही. एसपी ने बताया है कि फिलवक्त मामला सुलझा लिया गया है. जमीन के कागजात के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. घटनास्थल पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel