[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका नशा की हालत में दो गिरफ्तार, जुर्माना के लिए भेजा कोर्ट

नशा की हालत में दो गिरफ्तार, जुर्माना के लिए भेजा कोर्ट

0
नशा की हालत में दो गिरफ्तार, जुर्माना के लिए भेजा कोर्ट

बांका. सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाकामोड़ चौक के समीप से दो शराबी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ढाकामोड़ चौक के समीप पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था. जिसमें शहर के शांतिनगर मोहल्ला निवासी लव कुमार एवं विजयनगर निवासी पंकज कुमार साह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद दोनों को थाना लाया गया और जुर्माना के लिए न्यायालय भेज दिया गया. फरार वारंटी गिरफ्तार बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा उक्त गांव निवासी लालमोहन पंडित के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था. जिसे गुप्त सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया. अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, मामला हुआ दर्ज बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगडीहा गांव के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गश्ती पदाधिकारी ढाकामोड़ की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस वाहन को देखकर गाड़ी को बीच सड़क पर लगाकर फरार हो गया. जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. जहां आगे की कार्रवाई के लिए खान निरीक्षक पदाधिकारी हरिओम ओझा को जानकारी दी गयी. जिनके लिखित आवेदन पर थाना में ट्रैक्टर मालिक व अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel