[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका शराब के नशे में दो गिरफ्तार

शराब के नशे में दो गिरफ्तार

0
शराब के नशे में दो गिरफ्तार

बांका. सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शहर के विजयनगर मोहल्ला में शराब पीकर हंगामा करते साजन कुमार को पकड़ा गया. जबकि महेशाडीह गांव में शराब के नशे में हल्ला करते शंकर ठाकुर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. सदर अस्पताल में दोनों का जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है. लड़की भगाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से गत दिनों एक नाबालिग लड़की को शादी के नियम युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया था. जिसे लेकर लड़की के परिजनों ने सदर थाना में नौनीहारी गांव निवासी राहुल कुमार के विरुद्ध पुत्री का अपहरण करने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया था. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रेमी युवक राहुल कुमार को लड़की के साथ में बरामद कर लिया. लड़की को 164 का ब्यान के लिए कोर्ट में पेश किया गया. जबकि युवक को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया. बालू लोड ट्रैक्टर जब्त बांका. सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगाय बालू घाट से बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अवैध बालू कारोबारी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान शुक्रवार को जगाय बालू घाट से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. जबकि पुलिस वाहन को आता देख चालक मौके से फरार हो गया. आगे थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर व मालिक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel