[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मिर्जापुर गोलीबारी कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

मिर्जापुर गोलीबारी कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

0
मिर्जापुर गोलीबारी कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

बाराहाट. वर्षों से वर्चस्व और जमीन विवाद की आग में झूलस रहा मिर्जापुर गांव.एक बार फिर इन दिनों सुर्खियों में है. गत शनिवार की देर रात यहां एक बार फिर पूरा गांव जमीन विवाद को लेकर गोलियों की तडतडाहट से गूंज उठा. हालांकि इस बार पुलिस ने भी अपनी मुस्तैदी दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर गत रविवार को पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर एक पुआल के पूंज में छुपा कर रखी गयी दो नाली एक बंदूक बरामद किया. जानकारी के अनुसार गांव के कुंदन यादव व छोटू यादव के बीच जमीन विवाद का मामला वर्षो से चला आ रहा है. इसको लेकर गत शनिवार की देर रात जब दोनों पक्ष आमने सामने हुए. तो जमकर लाठियां चली. इसी बीच गोलियों की तड़तडाहट से पूरा क्षेत्र अशांत हो गया. इस दौरान छोटू यादव पिता केदार यादव को गोली लगने से गंभीर से जख्मी हो गया. साथ ही इस घटना में विपिन यादव के भी जख्मी होने की सूचना है. दूसरे पक्ष से कुंदन यादव व मनीष यादव भी गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचे. सभी का प्राथमिक उपचार किए जाने के उपरांत पुलिस ने छोटू यादव व विपिन यादव को बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. इधर इलाज कराने पहुंचे कुंदन यादव एवं मनीष यादव को इलाज के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जब इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो दोनों ने हथियार छुपा कर रखने की बात पुलिस को बतायी. जिसके बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार को बरामद किया. छापेमारी का नेतृत्व एसडीपीओ इ्रंद्रजीत बैठा कर रहे थे. पुलिस की गठित टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे. इस मामले में जख्मी छोटू यादव के पिता केदार यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की प्राथमिक की दर्ज कराया है. जिसमें कुल चार लोगों को नामजद किया है. वहीं दूसरे पक्ष से कुंदन यादव ने भी घटना को लेकर थाना में लिखित शिकायत की है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव से दो नाली एक बंदूक को बरामद किया है. वहीं भागलपुर रेफर हुए जख्मियों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में किया जा रहा है. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel