[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका हॉकी का पर्व बिहार का गर्व, ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बांका, हुआ भव्य स्वागत

हॉकी का पर्व बिहार का गर्व, ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बांका, हुआ भव्य स्वागत

0
हॉकी का पर्व बिहार का गर्व, ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बांका, हुआ भव्य स्वागत

बांका. बिहार में पहली बार 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का ट्राॅफी गौरव यात्रा के बांका पहुंचने पर गुरूवार को यहां जिला प्रशासन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इसको लेकर टॉउन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित कर जिला प्रशासन सहित कई वरीय अधिकारियों ने उनके स्वागत को यादगार बनाया. मौके पर डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि मंदार की पावन भूमि पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत हमलोगों के लिए सौभाग्य की बात है. यह ट्रॉफी गौरव यात्रा गत 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगी. जो बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी. इस प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. जो हमारे लिए गौरव की बात है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में यह खेल प्रतियोगिता बिहार के राजगीर में आयोजित किया जा रहा है. एसपी ने कहा कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन से खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. जिला खेल पदाधिकारी बबन कुमार ने बताया कि इस चैंपियन ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला टीम हिस्सा ले रही हैं. राजगीर में स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे. भारत 2023 में विजेता रहा है. ऐसे में इस बार भी अपना देश इस चैंपीयन पर कब्जा जमाने के लिए आतुर है. जिसका हौसला अफजाई जरूरी है. इस मौके पर नगर उप सभापति डा. विनिता प्रसाद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन, वरीय कोषागार पदाधिकारी अमरेश कुमार, खेल संयोजक प्रदीप कुमार, योजना सहायक विकाश कुमार, शारीरिक शिक्षक चंदन कुमार, पंकज कुमार, चंदन चौधरी, मोनू रंजन, सुमित कुमार, गौरव कुमार, सुभाष सिकदर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel