[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण शुरू

भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण शुरू

0
भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण शुरू

शंभुगंज. प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में बुधवार से राजमिस्त्री का भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय गैर आवासीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) बिहार सरकार के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से जुड़ी सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी जा रही हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ नीतीश कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रशिक्षक राकेश मंडल ने बीडीओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. उद्घाटन सत्र में बीडीओ ने प्रतिभागियों से संवाद किया, उन्हें प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा सफल प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक राजेश कुमार उपस्थित थे. बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इंडक्शन किट, प्रतिभागी पुस्तिका व टूल किट दी जायेगी. बताया कि मूल्यांकन उपरांत सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिया जायेगा. साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को डीबीटी के माध्यम से वेतन हानि की राशि का भुगतान भी किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel