[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका टोटो व जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में टोटो सवार किशोर की मौत

टोटो व जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में टोटो सवार किशोर की मौत

0
टोटो व जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में टोटो सवार किशोर की मौत

मां व बहन का चल रहा इलाज

भागलपुर-हंसडीहा मार्ग को धनसार मोड़ के समीप कुछ देर के लिए किया अवरुद्ध, दोषी के विरुद्ध करवाई की मांग

बांका/रजौन. भागलपुर-हंसडीहा मार्ग स्थित रजौन थाना क्षेत्र के रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप मंगलवार को एक टोटो व जुगाड़ वाहन की टक्कर में टोटो सवार 15 वर्षीय जीवनदीप कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद देर शाम मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने भागलपुर-हंसडीहा मार्ग को धनसार मोड़ के समीप कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर मुवावजा सहित दोषी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. हालांकि थोड़ी ही देर बाद रजौन पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सुचारू कराया. मृतक रजौन थाना क्षेत्र के धनसार गांव निवासी विजय यादव का छोटा पुत्र था. इधर रजौन थाना में मृतक की मां रीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जीवनदीप अपनी मां रीता देवी एवं बहन करिश्मा एवं प्रेरणा के साथ टोटो पर सवार होकर भागलपुर जा रहा था, इस दौरान रायपुरा के समीप टोटो को किसी जुगाड़ गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी, और जुगाड़ गाड़ी लेकर भाग गया. इसी बीच जगदीशपुर पुलिस वहां पहुंची और घायल को जगदीशपुर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने धनसार मोड़ के समीप भागलपुर- हंसडीहा सड़क मार्ग को शाम को थोड़ी देर के लिए अवरुद्ध कर दिया, हालांकि रजौन थानाध्यक्ष राज रतन के नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समझाते बुझाते हुए मामले को शांत कराया. इधर इस दुर्घटना में मृतक की बहन करिश्मा कुमारी व मां रीता देवी भी जख्मी है, जिसका इलाज चल रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel