[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अज्ञात हाइवा की टक्कर से टोटो चालक गंभीर, भागलपुर रेफर

अज्ञात हाइवा की टक्कर से टोटो चालक गंभीर, भागलपुर रेफर

0
अज्ञात हाइवा की टक्कर से टोटो चालक गंभीर, भागलपुर रेफर

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया गांव के समीप सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में टोटो सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि एक अज्ञात हाईवा ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

धोरैया जा रहे थे टोटो चालक, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार तिलवारी गांव निवासी महेंद्र साह अपने टोटो से धोरैया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर करहरिया गांव के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात हाईवा ने उनके वाहन को टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो क्षतिग्रस्त हो गया और महेंद्र साह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल महेंद्र साह को धोरैया अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

परिवार की आजीविका पर पड़ा असर

परिजनों ने बताया कि महेंद्र साह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों का मुख्य आधार हैं. टोटो चलाकर ही वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. दुर्घटना में घायल होने और वाहन क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

राजद नेता ने की कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव घायल के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने प्रशासन से अज्ञात हाईवा की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

पुलिस से जांच और पहचान की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर फरार हाईवा और उसके चालक की पहचान करने तथा पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel