[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : एसके एलेवन बांका ने दो व दिव्या एलेवन टीम ने एक मैच में दर्ज की जीत

बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : एसके एलेवन बांका ने दो व दिव्या एलेवन टीम ने एक मैच में दर्ज की जीत

0
बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : एसके एलेवन बांका ने दो व दिव्या एलेवन टीम ने एक मैच में दर्ज की जीत

टूर्नामेंट के सातवें दिन बैरीसाल मैदान पर खेले गए तीन मैच

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान पर संचालित बैरीसाल क्रिकेट टूर्नामेंट (बीसीएल) 2024-25 के तहत शुक्रवार को तीन मैच खेले गये. जिसमें एसके एलेवन की टीम ने दो व दिव्या एलेवन की टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की. पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर के मैच में दिव्या एलेवन तीनडोभा की टीम ने सभी विकेट खोकर 87 रन बनाये. जवाबी पारी में बेहंगा की टीम 850 रनों के स्कोर पर ही सिमट गयी. दिव्या एलेवन की टीम 2 रनों से विजई घोषित हुई. मैन ऑफ द मैच का खिताब रामू को दिया गया. दूसरे मैच में दिव्या एलेवन तीनडोभा की टीम ने 8 विकेट खोकर 116 रन बनाये. जवाबी पारी में एसके एलेवन बांका की टीम ने 9 ओवर 5 गेंद पर ही 5 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. एसके एलेवन की टीम पांच विकेट से विजई घोषित हुई. मैन ऑफ द मैच का खिताब ललन को दिया गया. तीसरे मैच में बेहंगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट होकर 77 रन बनाये. जवाबी पारी में एसके एलेवन की टीम ने 8 ओवर 2 गेंद में ही पांच विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया. एसके एलेवन की टीम 5 विकेट से विजई घोषित हुई. मैन ऑफ द मैच का खिताब वॉटसन को मिला. मैच में अंपायर की भूमिका आकाश व आशीष ने निभाई. जबकि कॉमेंट्री गौरव कुमार ने किया. बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक सुनील कुमार शर्मा, अध्यक्ष शंभू यादव, संयोजक हितेश सिंह के अलावा खेलप्रेमी मो शमशाद, कमल यादव, गजेंद्र यादव, गुड्डू स्वर्णकार, रामदेव राय, नंदकिशोर यादव, कुमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विकास यादव, चिरंजीवी यादव, माथुर यादव, सुभाष कुमार, गिरीश कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel