[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका सावन के अंतिम सोमवार को विभिन्न शिवालयों में लगेगा भक्तों का तांता

सावन के अंतिम सोमवार को विभिन्न शिवालयों में लगेगा भक्तों का तांता

0
सावन के अंतिम सोमवार को विभिन्न शिवालयों में लगेगा भक्तों का तांता

बौंसी. सावन के अंतिम सोमवार के लिए शिवालयों में भी तैयारी जोरों पर है. भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से उत्साहित हैं. प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को बेहतर तरीके से सजाया जा रहा है. विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. मंदिरों को फूलों, पत्तियों और अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाया जा रहा है. अंतिम दिन मंदार तराई स्थित बिरला मंदिर परिसर में बने पंचानन महादेव का श्रद्धालुओं के द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा. महाआरती के बाद यहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है. जय मंदार युवा क्लब के सदस्यों के द्वारा यहां प्रत्येक वर्ष बेहतर तरीके से पूजा अर्चना और जलाभिषेक का कार्यक्रम कराया जाता है. रुद्राभिषेक के बाद भगवान का महा श्रृंगार होता है. क्लब के अध्यक्ष सह व्यवसायी संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यहां पर पूजा-अर्चना करायी जाती है. इस वर्ष यहां सातवां अभिषेक कराया जायेगा. इसके अलावे निकेश्वर नाथ शिवालय, मंदार पर्वत शिखर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, पर्वत तराई स्थित फट्टा महादेव, गांधी चौक स्थित शिवालय, थाना परिसर और रानी गांव स्थित शिवालय, श्याम बाजार के समीप पिपलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, कैरी गांव स्थित कैरी नाथ शिवालय सहित अन्य शिवालयों में भी पूरे विधि विधान और बेहतर तरीके से पूजा अर्चना की तैयारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel