[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका के बाबूटोला में किराना दुकान में चोरी, नकदी व राशन सामग्री लेकर चोर फरार

बांका के बाबूटोला में किराना दुकान में चोरी, नकदी व राशन सामग्री लेकर चोर फरार

0
बांका के बाबूटोला में किराना दुकान में चोरी, नकदी व राशन सामग्री लेकर चोर फरार

बांका से विभांशु कुमार की रिपोर्ट

बाबूटोला स्थित ओम किराना स्टोर में देर रात चोरी होने के बाद दुकानदार निरंजन कुमार ने बांका सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. चोरी की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके की तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए.

देर रात दुकान को बनाया गया निशाना

दुकानदार निरंजन कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि 27 मई की देर रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया. शुक्रवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला.दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी गायब थी. प्रारंभिक जांच में चोरी की पुष्टि होने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

नकदी के साथ राशन सामग्री भी चोरी

दुकानदार के अनुसार दुकान से रोजाना की बिक्री से जमा करीब आठ हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए हैं. इसके अलावा राशन की अन्य सामग्री भी गायब मिली है.उन्होंने बताया कि दुकान में रखे सामान का मिलान अभी किया जा रहा है. शुरुआती जांच में तीन से चार हजार रुपये मूल्य के अतिरिक्त सामान चोरी होने की बात सामने आई है. हालांकि वास्तविक नुकसान इससे अधिक होने की आशंका जताई जा रही है.

मुख्य मार्ग से सटे इलाके में हुई घटना

घटना स्थल शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुनील झा के क्लीनिक के बगल में स्थित है. यह इलाका बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग से सटी गली में पड़ता है और नगर परिषद बांका के वार्ड संख्या आठ के अंतर्गत आता है.स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क से सटे इलाके में चोरी की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी

दुकानदार ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों की पहचान करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel