[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका धोरैया में पंखे का तार जोड़ने के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत

धोरैया में पंखे का तार जोड़ने के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत

0
धोरैया में पंखे का तार जोड़ने के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट : बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर पंचायत के नया टोला मड़पा गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बालेश्वर राय के 32 वर्षीय पुत्र धन्नी राय के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

युवक के घायल होते ही परिजन उसे ले गये अस्पताल

जानकारी के अनुसार धन्नी राय अपने घर में पंखे का बिजली तार जोड़ रहा था. इसी दौरान वह अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. घटना के बाद परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया ले जाया गया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जयपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. हासिम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के उपरांत धन्नी राय को मृत घोषित कर दिया.युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक धन्नी राय अपने पीछे चार पुत्र छोड़ गया है. अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है. ग्रामीणों ने बताया कि धन्नी राय मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है. ग्रामीणों ने लोगों से बिजली संबंधी कार्य करते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel