[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अमरपुर में अवैध जांच घर व नर्सिंग होम के विरुद्ध टीम ने की छापेमारी, एक नर्सिंग होम सील

अमरपुर में अवैध जांच घर व नर्सिंग होम के विरुद्ध टीम ने की छापेमारी, एक नर्सिंग होम सील

0
अमरपुर में अवैध जांच घर व नर्सिंग होम के विरुद्ध टीम ने की छापेमारी, एक नर्सिंग होम सील

नर्सिंग होम में भर्ती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए भेजा अस्पताल बांका. डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर सीएस के द्वारा गठित टीम के द्वारा बुधवार को अमरपुर शहर में अवैध जांच घर व नर्सिंग होम के विरुद्ध छापेमारी की गयी. टीम में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ शैलेंद्र कुमार, अमरपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ दिप्ती सिन्हा शामिल थे. इस दौरान शहर के पुरानी चौक स्थित निरंजन मेडिकल हॉल में संचालित अवैध नर्सिंग होम को सील किया गया. जांच के दौरान नर्सिंग होम में काफी मात्रा में विभिन्न कंपनी के एक्सपायरी दवा बरामद हुई. जब टीम ने शहर में संचालित अवैध जांच घर की जांच करते हुए पुरानी चौक स्थित निरंजन मेडिकल हॉल में अवस्थित नर्सिंग होम पहुंची तो नर्सिंग होम के मेन गेट में अंदर से ताला बंद था. गेट के बाहर रोती-बिलखती एक महिला भागलपुर जिला के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया गांव निवासी कमलेश्वरी यादव की पत्नी रानी देवी ने जांच टीम को बताया कि उनके बड़े भाई अमरपुर थाना क्षेत्र के चकसिया निवासी रूपेश यादव की पत्नी प्रीती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता बेला देवी ने सुरक्षित प्रसव कराने की बात कहकर उन्हें अमरपुर निरंजन मेडिकल हॉल स्थित डॉ आभा कुमारी की नर्सिंग होम लेकर आ गयी. गत 9 फरवरी को दोपहर वह अपनी भाभी को लेकर अमरपुर नर्सिंग होम आयी. जहां डॉक्टर ने सुरक्षित प्रसव कराने की बात कहकर उनसे 30 हजार रुपये ले लिया. गत 9 फरवरी की देर रात भाभी ने एक लड़के को जन्म दिया. नवजात को अगले दिन भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर में जांच के बाद चिकित्सक ने नवजात को मृत घोषित कर दिया. पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह वापस अमरपुर नर्सिंग होम आयी तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. मौके पर टीम के द्वारा नर्सिंग होम संचालक को फोन किया गया, लेकिन उनके मोबाइल का स्वीच ऑफ पाया गया. इसके बाद पुलिस की मदद से टीम के सदस्य नर्सिंग होम का पिछला दरवाजा खोल कर नर्सिंग होम में प्रवेश किये और नर्सिंग होम की बारिकी से जांच की. इस दौरान नर्सिंग होम के दो कमरे में काफी मात्रा में विभिन्न कंपनी की एक्सपायरी दवा बरामद हुई. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ दिप्ती सिन्हा ने नर्सिंग होम में पूर्व से भर्ती कटोरिया गांव की बीबी स्वीटी, चकसिया गांव की प्रीती देवी, गोविंदपुर गांव की मनीषा कुमारी व भागलपुर जिला के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माछीपुर गांव निवासी आंचल कुमारी को सुरक्षित प्रसव के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार के समक्ष नर्सिंग होम के अंदर बने चार कमरों को सील कर दिया गया. नर्सिंग होम में डॉ एस.के सिन्हा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.प्रवीण, हड्डी रोग विशेषज्ञ ए. के सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रिषी कुमार, डॉ. निशांत शेखर तथा डॉ. एन शारूकी का केबिन व बोर्ड लगा हुआ था, लेकिन एक भी डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं थे. मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम का लाइसेंस, नर्सिंग होम में तैनात डॉक्टरों की सर्टिफिकेट आदि की जांच कर रिपोर्ट जिला में भेजी जायेगी. जिला से निर्देश आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी. अमरपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान एक मरीज ने चकसिया गांव की एक आशा के द्वारा नर्सिंग होम पहुंचाने की शिकायत की है. जिस पर गंभीरता से जांच की जा रही है. मामले की सत्यापन के बाद दोषी आशा कार्यकर्ता पर विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी. वहीं जांच के दौरान जहां एक तरफ अवैध जांच घर, अवैध नर्सिंग होम में अफरा तफरी का माहौल देखा गया तो वहीं दूसरी तरफ नर्सिंग होम सील होने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गरम है. जांच टीम में अस्पताल प्रबंधक रिषी कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक यशराज, स्वास्थ्य कर्मी मिथिलेश कुमार, अभिषेक कुमार घोष, दारोगा राकेश कुमार, पीटीसी सतीश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel