सदर अस्पताल बांका में रविवार को ओपीडी सेवा बंद रहेगी. इमरजेंसी सेवा में डॉ उस्मान गनी, डॉ संजीव कुमार व डॉ रविकांत डयूटी पर मौजूद रहेंगे. वहीं महिला चिकित्सक में डॉ मनकाया जहां, एसएनसीयू में डॉ बालकृष्ण चौधरी व डॉ रविकांत, एनेसथेसिया में डॉ एजाज मसीह मौजूद रहेंगे. जबकि बल्ड सेंटर बंद रहेगा. हालांकि अस्पताल में मरीजों की देखरेख के लिए ऑन कॉल डयूटी पर चिकित्सक मौजूद रहेंगे. सभी वार्डो में जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पूर्वरत रहेगी. जबकि प्रसव कक्ष में महिला चिकित्सक की डयूटी सिफ्टों में रहेगी.