[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका क्षतिग्रस्त टोटो पर बेहोशी हालत में मिला चालक

क्षतिग्रस्त टोटो पर बेहोशी हालत में मिला चालक

0
क्षतिग्रस्त टोटो पर बेहोशी हालत में मिला चालक

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप हुई घटना, चालक की स्थिति गंभीर

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप एक टोटो के क्षतिग्रस्त होने की घटना में चालक को बेहोशी की हालत में पाया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमरपुर अस्पताल को दी. सूचना मिलते ही अस्पताल से मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर भेजा. जहां डॉ सौरभ कुमार ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. चालक की पहचान थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी छतीश चौधरी के रूप में हुई है. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि छतीश बुधवार की सुबह अपनी टोटो लेकर अमरपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था. चार घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका टोटो डुमरिया गांव के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है. छतीश को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल लाया गया है. ग्रामीणों ने यह भी आशंका जतायी कि शायद असमाजिक तत्वों ने चालक के साथ मारपीट की हो या फिर किसी अज्ञात वाहन ने टोटो को टक्कर मारी हो. हालांकि, घटना की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel