[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बांका में स्वीट व बेबी कॉर्न को मिलेगा बढ़ावा

पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बांका में स्वीट व बेबी कॉर्न को मिलेगा बढ़ावा

0
पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बांका में स्वीट व बेबी कॉर्न को मिलेगा बढ़ावा
मक्का .

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट:
Banka News : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत खरीफ, रबी एवं गरमा मौसम में जिले में स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न उत्पादन को बढ़ावा देने की मंजूरी दी गयी है. योजना का उद्देश्य किसानों को अनुदानित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाना, आय में वृद्धि करना तथा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. जिले में इस योजना के तहत स्वीट कॉर्न का 182 किलोग्राम तथा बेबी कॉर्न का 385 किलोग्राम बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अनुदानित बीज का वितरण अधिकृत एवं अनुज्ञप्ति प्राप्त विक्रेताओं के माध्यम से किया जायेगा.

स्वीट कॉर्न बीज पर किसानों को 75 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
Banka News : स्वीट कॉर्न बीज पर किसानों को अधिकतम 2,250 रुपये प्रति किलोग्राम अथवा बीज लागत का 75 प्रतिशत (जो भी कम हो) अनुदान मिलेगा. इसमें 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तथा 750 रुपये प्रति किलोग्राम राज्य योजना से अतिरिक्त सहायता शामिल है. स्वीट कॉर्न के लिए बीज दर तीन किलोग्राम प्रति एकड़ निर्धारित की गयी है. वहीं, बेबी कॉर्न बीज पर किसानों को 750 रुपये प्रति किलोग्राम की सहायता मिलेगी, जिसमें 500 रुपये प्रति किलोग्राम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तथा 250 रुपये प्रति किलोग्राम राज्य योजना की सहायता शामिल है। बेबी कॉर्न के लिए बीज दर 10 किलोग्राम प्रति एकड़ तय की गयी है.

पंचायतवार लक्ष्य का वितरण
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा चिन्हित प्रखंडों एवं पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बीज वितरण कराया जा रहा है. इसके लिए अधिकृत बीज विक्रेताओं को आदेश जारी किए जाएंगे तथा सभी वितरण केंद्रों पर बीज की किस्म और अनुदानित दर से संबंधित बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे. साथ ही प्रखंडवार एवं विक्रेतावार लक्ष्य निर्धारित कर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा. जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार, इस योजना से जिले में स्वीट एवं बेबी कॉर्न की खेती का विस्तार होगा, किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे तथा उत्पादन और आय में वृद्धि के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

बाजार में बढ़ रही मांग
Banka News : कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न की बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है.होटल, रेस्टोरेंट, फूड प्रोसेसिंग उद्योग तथा शहरी बाजारों में इनकी अच्छी कीमत मिलती है. ऐसे में यदि किसान वैज्ञानिक तरीके से इनकी खेती करते हैं तो पारंपरिक फसलों की तुलना में बेहतर लाभ अर्जित कर सकते हैं. कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपने संबंधित प्रखंड कृषि कार्यालय अथवा अधिकृत बीज विक्रेताओं से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं. विभाग का विश्वास है कि इस पहल से बांका जिले में स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न की खेती का रकबा बढ़ेगा, किसानों को नयी व्यावसायिक खेती अपनाने का अवसर मिलेगा और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

READ SLSO पटना में गंगा किनारे बनेगा खूबसूरत कॉरिडोर, जीविका दीदियों के लिए मरीन ड्राइव पर तैयार होगा महिला हाट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel