[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका सनराइजर्स गोड्डा ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, डेरमा को दी मात

सनराइजर्स गोड्डा ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, डेरमा को दी मात

0
सनराइजर्स गोड्डा ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, डेरमा को दी मात

धोरैया.

प्रखंड मुख्यालय स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में एनसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार की देर रात उत्साह और उमंग के साथ हुआ. खिताबी भिड़ंत में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब गोड्डा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर डेरमा की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच में सनराइजर्स गोड्डा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 10 ओवरों में टीम ने सधी हुई शुरुआत की और सात विकेट खोकर 113 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेरमा की टीम गोड्डा के सटीक गेंदबाजी आक्रमण के आगे लड़खड़ा गयी. निरंतर गिरते विकेटों के कारण डेरमा की टीम दबाव में आ गयी और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 83 रन ही बना सकी. इस प्रकार गोड्डा ने 30 रनों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की. मैच के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता टीम गोड्डा सनराइजर्स के कप्तान शहादत को प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ अरविंद कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार और आयोजनकर्ता मनीष कुमार ने विजेता ट्रॉफी और 18,000 रुपये नकद प्रदान किया और उपविजेता डेरमा टीम के कप्तान सौरभ सिंह को जिला परिषद प्रत्याशी वाजिद अंसारी ने उपविजेता ट्रॉफी और 12,000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया. गोड्डा के गोलू कुमार को उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज और कप्तान शहादत को मैन ऑफ द मैच चुना गया. बीडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि खेल अनुशासन और आपसी समन्वय सिखाता है. इसे हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए. वहीं प्रखंड प्रमुख रंजू देवी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हार हमें भविष्य में जीतने की प्रेरणा देती है. हार से निराश होने के बजाय अपनी कमियों को सुधार कर आगे बढ़ना चाहिए. इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजू देवी और सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने फीता काटकर किया था. आयोजन को सफल बनाने में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनीष कुमार, उप मुखिया संजय कुमार, आर्यन पाण्डेय, शिवम शर्मा, नितिश कुमार, सन्नी कुमार साह, रवि कुमार, अंकुश कुमार, सौरभ कुमार सिंह, राजा कुमार और रौशन कुमार की मुख्य भूमिका रही. कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मैच का आनंद लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel