[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका छात्रा ने घर में फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

छात्रा ने घर में फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
छात्रा ने घर में फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेलहर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मथुरा गांव में एक छात्रा ने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, मुकेश साह की पुत्री मोनिका कुमारी ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी तथा इंटर में नामांकन के लिए आवेदन किया था. शनिवार की संध्या घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर थे. इसी दौरान मोनिका ने घर के एक कमरे में पंखे की कुंडी से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. शाम में जब पिता टोटो चलाकर घर लौटे, मां खेत से वापस आईं तथा छोटी बहन और भाई ट्यूशन पढ़कर घर पहुंचे तो मोनिका घर में नहीं दिखी. काफी खोजबीन के बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटकी मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सुरक्षा घेरे में लेकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा तथा साक्ष्य जुटाए जाएंगे. स्थानीय लोगों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि किसी युवक से बातचीत को लेकर परिजनों ने छात्रा को डांट-फटकार लगाई थी. हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. घटना के बाद पिता मुकेश साह, मां पूजा कुमारी, बहन मानसी कुमारी एवं भाई रोशन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel