[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका इंटर परीक्षा 2026 : कदाचारमुक्त संचालन के लिए 33 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंटर परीक्षा 2026 : कदाचारमुक्त संचालन के लिए 33 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
इंटर परीक्षा 2026 : कदाचारमुक्त संचालन के लिए 33 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डीएम व एसपी ने जारी किया संयुक्तादेश, परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में लागू रहेगी धारा 163

बांका. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. आगामी दो फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त आदेश जारी किया है. जिले में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

जारी आदेश के अनुसार, प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए चार स्तरों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा सुपर जोनल एवं जोनल दंडाधिकारियों को भी मुस्तैद किया गया है. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी.

बीएनएसएस की धारा 163 रहेगी प्रभावी

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 लागू रहेगी. इस परिधि में अनावश्यक भीड़ या अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक एवं वरीय स्टैटिक दंडाधिकारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहेंगे. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी कर्मी ससमय अपने केंद्रों पर रिपोर्ट करेंगे.

कंट्रोल रूम स्थापित, 30 को होगी ब्रीफिंग

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए अनुमंडल कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है. प्रशासन ने इसका दूरभाष संख्या 06424-222225 सार्वजनिक कर दिया है. वहीं, परीक्षा के सफल संचालन और अधिकारियों के बीच समन्वय के लिए 30 जनवरी को समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel