[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, बांका में खुला पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, बांका में खुला पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र

0
दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, बांका में खुला पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र
पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन अवसर पर डॉ. शिवाजी कुमार का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकारी.

बांका से विभांशु की रिपोर्ट:

Sports Training Center Banka: दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई. बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मार्गदर्शन में बांका जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला कार्यालय एवं पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व राज्य आयुक्त (दिव्यांगजन) डॉ. शिवाजी कुमार ने दीप प्रज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया.

खेल से बढ़ेगा आत्मविश्वास और सशक्तिकरण

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शिवाजी कुमार ने कहा कि खेल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और सम्मानजनक पहचान का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने जिला प्रशासन, समाज और खेल प्रेमियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं.

मिलिट्री ग्राउंड को विकसित करने का निर्णय

कार्यक्रम के बाद जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं पीडब्ल्यूडी संघ के प्रतिनिधियों ने वार्ड संख्या-13 स्थित भैरव स्थान के मिलिट्री ग्राउंड का निरीक्षण किया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मैदान को पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

सभी प्रखंडों से खिलाड़ियों की होगी पहचान

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जिले के सभी 11 प्रखंडों से दिव्यांग खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. इसका उद्देश्य उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाना है.

कई खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण

पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र में पैरालंपिक और स्पेशल ओलंपिक सहित 21 प्रकार की दिव्यांगता श्रेणियों के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने की योजना है. प्रारंभिक चरण में पैरा एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, व्हीलचेयर बैडमिंटन, पैरा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, आर्चरी और स्विमिंग जैसे खेलों को शामिल किया गया है.

कार्यकारिणी की भूमिका पर हुई चर्चा

इस अवसर पर जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की 13 सदस्यीय कार्यकारिणी की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक प्रखंड तक पहुंच बनाकर अधिक से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा.

ये हैं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी

जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, उपाध्यक्ष नवीन कुमार भगत एवं रवि कुमार शाह, सचिव मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव नंदनी कुमारी, कोषाध्यक्ष नारायण मंडल, सह-कोषाध्यक्ष विभास यादव, मीडिया प्रभारी रंजन कुमार दास सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

बांका की और खबरें यहां से पढ़ें

Whatsapp Image 2026 06 20 At 9.02.23 Am 13
दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, बांका में खुला पारा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र 3
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel